फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए खोला कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड सिख द्वारा जिला केेेेेेेे कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की गई। 10 बेडों की क्षमता वाले इस कोविड केयर सेंटर को शुरू करते हुए यूनाइटेड सिख के सदस्य व वार्ड 21 के पार्षद बलजीत सिंह बिल्ली ने कहा कि सेंटर में 6 बेड पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा उपलब्ध है। 4 बेड सामान्य मरीजों के लिए उपलब्ध है। इसे अब प्रशासन के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों की हर तरह से सेवा की जाएगी, जिसमें उन्हें खाने-पीने से लेकर अन्य सहयोग की आवश्यकता होगी तो उसे पूरा किया जाएगा। इसके अलावा यहां की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पीपीई किट्स के अलावा ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर जैसी आवश्यक चीजों का भी इंतजाम किया गया है, ताकि यहां उपचार कराने वाले मरीजों को परेशानी न हो पाए। संस्था के मनिंदर पाल सिंह सौरभ ने कहा कि इससे पहले देश के 12 विभिन्न राज्यों में संस्था द्वारा अलग-अलग सेंटर खोले गए हैं।
जम्मू कश्मीर का यह पहला सेंटर है। संस्था मरीजों के उपचार के लिए अपनी ओर से प्रयास कर रही है। आने वाले समय में आवश्यकता पड़ी तो सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर नवजोत सिंह, लखविंदर सिंह, प्रवीण शर्मा, अमरीश जसरोटिया और लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व चेयरमैन सरदार सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें