फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लापरवाह वाहन चालक पर कोर्ट ने लगाया एक हजार का जुर्माना

Sat, 14 Jun 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मुंसिफ हीरानगर की अदालत ने लापरवाही के दोषी वाहन चालक पर एक हजार रुपये जुर्माना और अदालत के उठने तक वहीं रहने की सजा सुनाई है। मामला इस वर्ष के 19 फरवरी का है। इसमें हीरानगर पुलिस ने सूबा चक निवासी आरोपी दलजीत सिंह पुत्र लाल सिंह को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसलिए पुलिस ने मई में आरोपी की उपस्थिति में चालान अदालत में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आरोपी ने अपने अपराध की स्वीकारोक्ति के लिए भी कोर्ट के समक्ष आवेदन किया। कोर्ट ने आरोपी को अवगत करवाया कि वह बयान देने के लिए बाध्य नहीं है। अगर वह ऐसा करता है तो बयान उसके खिलाफ भी पढ़ा जा सकता है और उसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का समय दिया गया।
कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत दर्ज मामले का सार पढ़कर सुनाया लेकिन आरोपी अपने बयान पर अड़ा रहा। इसके बाद कोर्ट ने उसे दोषी घोषित कर उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना और कोर्ट के उठने तक वहीं रहने की सजा सुनाई। आरोपी ने मौके पर ही जुर्माना अदा कर दिया। इसलिए कोर्ट ने मामले का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें