फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव, राजनीति तेज

विज्ञापन
नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपते पार्षद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। नगर परिषद कठुआ में राजनीतिक घमासान के बीच अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर गठजोड़ फिर तेज हो गया है। शुक्रवार को जहां एक ओर 11 पार्षदों ने परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा हाई कमान अब पार्षदों को फिर एकजुट करने में जुट गई है। इसी संदर्भ में पार्टी की एक बैठक भी हुई है। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षद इसपर कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि पार्टी की ओर से जो भी तय किया जाएगा फैसला वही होगा।
विज्ञापन

उधर नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी फैसला होगा, पार्षद उसका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद पार्टी से बाहर नहीं हैं। भाजपा बड़ा परिवार है और हर परिवार में मतभेद होते हैं लेकिन इन्हें सुलझा लिया गया है। उधर, शनिवार को जहां फ्लोर टेस्ट होने की उम्मीद थी लेकिन डीसी के मल्हार दौरे के चलते इसकी शुक्रवार को मंजूरी नहीं मिल पाई है। ऐसे में फ्लोर टेस्ट सोमवार तक टलने के आसार हैं। नगर परिषद में यह राजनीतिक उथल पुथल दिनभर शहर में चर्चा का विषय बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें