जिले में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पूर्व में संक्रमित दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव हुई है। इसके साथ जिला में अब संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 3199 हो गई है। जबकि अब तक 3096 लोगों ने कोरोना के संक्रमण को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला में अब संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या आंकड़ा 54 हो गया है। जीएमसी कठुआ में अभी तीन संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। इसमें एक को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। दो अन्य को सामान्य उपचार देकर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 49 लोगों की जान भी जा चुकी है। संवाद