कठुआ। कोरोना संक्रमण के चलते जिले में सोमवार को 31वीं मौत दर्ज की गई है। जखबड़ निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति ने जीएमसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पूर्व में संक्रमित पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जिला उपायुक्त ओम प्रकाश भगत ने बताया कि जिले में अबतक 2387 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 2312 लोग निगेटिव हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में 45 सक्रिय संक्रमित हैं और अब तक 31 लोग जान गंवा चुके हैं।