कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले शुक्रवार को सामने आए हैं। उधर, पूर्व में संक्रमित पाए गए 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में जिले में अब 62 सक्रिय संक्रमित हैं। डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत ने बताया कि जिले में अब तक 2318 कुल संक्रमित सामने आए हैं, जिनमें से 2227 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।