कठुआ। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दो यात्र इतिहास के साथ और पांच सामुदायिक संक्रमण के मामले हैं। अब तक कठुआ जिले में 2273 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 115 सक्रिय संक्रमित हैं। सोमवार को 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जिन्हें पूर्व में संक्रमित पाया गया था।