फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवती गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के ड्रीमलैंड पार्क से सावन चक गुरूद्वारा जाने वाले मार्ग पर एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सोमवार को दोपहर के बाद घटना उस समय हुई जब कोमल जम्वाल पुत्री करण सिंह जम्वाल निवासी रामनगर कॉलोनी बरमोरा के पास सड़क के किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान उसे पीछे से आ रही तेल रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवती को गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में उसे जीएमसी कठुआ के एसोसिएट अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें