फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ जिले में बढ़ रहा सामुदायिक संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। वीरवार को कठुआ जिले में कुल 15 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शाम को आई रिपोर्ट में जिले से छह ऐसे लोगों को भी संक्रमित पाया गया है जो फिलहाल क्वारंटीन केंद्रों में नहीं थे। इनमें एक जीएमसी कठुआ का स्टाफ, एक नगरी निवासी टेंट हाउस चलाने वाला और शहर के वार्ड 11 की रहने वाली गर्भवती महिला शामिल हैं। वहीं, जिला जेल में एक पुलिसकर्मी और बिलावर में एक निजी लैब चलाने वाले व्यक्ति के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हीरानगर में एक चिकन शॉप चलाने वाले युवक को भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

संक्रमित पाए गए नौ अन्य लोग क्वारंटीन केंद्रों से सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान में जुट गई हैं। ज्ञात रहे कि, बीते सप्ताह बसोहली के दो सफाईकर्मियों सहित नगरी के एक पार्षद को भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके साथ ही जिले में अब तक पाए गए कुल संक्रमितों का आंकड़ा 341 पहुंच गया है। जिसमें से 27 लोग ऐसे सामने आ चुके हैं जिनका कोई यात्रा इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें