जिले में दो और लोगों ने कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। बरनोटी और कंगोली निवासी इन दोनों व्यक्तियों की मौत जीएमसी कठुआ में दर्ज की गई है। इसी के साथ जिले में संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 112 पहुंच गया है।
जिले में शुक्रवार को 130 लोगों को संक्रमित पाया गया है। पूर्व में संक्रमित पाए गए 156 लोग निगेटिव घोषित हुए हैं। कोरोना संक्रमण से जिले में अबतक 8050 लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें से 1282 सक्रिय संक्रमित हैं। जीएमसी कठुआ में 57, ए के गुप्ता अस्पताल में 31 और सीएचसी परोल में चार लोग आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जीएमसी कठुआ में उपलब्ध आईसीयू के 11 बेड में से छह पर मरीज भर्ती हैं।
उधर, जिले के दूर दराज बनी सब डिवीजन में शुक्रवार को जांच के दौरान 32 लोगों को संक्रमित पाया गया है। प्रशासन ने तीन नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी घोषित कर दिए हैं। इनमें बनी-भद्रवाह रोड से सटे लोआंग साउथ पंचायत के वार्ड सात, वार्ड नंबर एक ढग्गर और चलोग गांव का कनखोड मोहड़ा माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में पाबंदियों को लागू कर दिया है।