फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित की मौत पर वार्ड में किया हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड दो से संक्रमण के बाद जीएमसी कठुआ के कोविड आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए वार्ड में तोड़फोड़ की। आरोप लगाया है कि दिक्कत बढ़ने के बाद डॉक्टर को बुलाया गया था लेकिन डेढ़ घंटे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। इस लापरवाही की वजह से मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मामला बुधवार शाम साढ़े पांच बजे के बाद पेश आया, जब जीएमसी के कोविड आईसीयू में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मरीज ने स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में दम तोड़ा है। उन्होंने बताया कि बाकायदा वीडियो बनाया गया है, जिसमें साफ है कि मरीज तड़पता रहा और डॉक्टर उन्हें देखने तक नहीं आए। उधर, सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें