जिले में कोरोना संक्रमण के मंगलवार को 183 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक और व्यक्ति ने संक्रमण से दम तोड़ दिया। कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 103 पहुंच गया है। पिछले डेढ़ महीने में ही जिले में 50 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है। पूर्व में संक्रमित पाए गए 143 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 1413 है।
मंगलवार को शहर के वार्ड 4 निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति ने जीएमसी कठुआ में दम तोड़ दिया। उधर, जीएमसी कठुआ में मंगलवार को 73, एके गुप्ता अस्पताल में 40 और परोल में दो संक्रमित आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। दोनों ही अस्पतालों में आईसीयू फुल है।