मंगलवार को कोरोना संक्रमण से जिले में दो और लोगों की मौत हो गई। बनी के भकौगा निवासी एक 35 वर्षीय व्यक्ति और शहर के वार्ड दस निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति ने जीएमसी में दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना से अबतक हुई मौत का आंकड़ा 80 पहुंच गया है जबकि कोरोना की दूसरी लहर में बीते एक महीने से अधिक में ही 27 मौत हो चुकी हैं।
उधर, मंगलवार को जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 1531 पहुंच गया है। 251 लोगों को मंगलवार को ही संक्रमित पाया गया है। पूर्व में संक्रमित पाए गए 110 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों में आक्सीजन सपोर्ट पर 115 लोग हैं जिनमें से 60 जीएमसी कठुआ में हैं। वहीं परोल 10 लोग आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जीएमसी कठुआ के आईसीयू में 5 लोग भर्ती किए गए हैं।