फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार की मौत, 200 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को एक साथ कोरोना संक्रमण के 200 मामले सामने आए हैं। वहीं, चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। इनमें एक मढ़ीन निवासी 55 वर्षीय महिला ने जीएमसी के आईसीयू में दम तोड़ दिया। वहीं कृष्णा कॉलोनी निवासी एक 80 वर्षीय व्यक्ति ने घर में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जीएमसी में जांच के दौरान उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीसरी मौत बुधवार शाम सवा पांच बजे के लगभग जीएमसी कठुआ में शहर के वार्ड तीन से भर्ती करवाई गई महिला ने भी कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया है। वहीं चौथी मौत वीरवार को दर्ज की गई है, जिसमें शहर के वार्ड आठ की एक संक्रमित महिला ने जीएमसी में दम तोड़ दिया है। एक साथ 200 मामले सामने आने से कोरोना की दर अब चरम पर पहुंचने जा रही है। वीरवार को पाए गए संक्रमितों में 193 मामले सामुदायिक संक्रमण के हैं। पूर्व में संक्रमित पाए गए 78 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है तो वहीं सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 999 पहुंच गया है।
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही लोगों को अस्पताल में उपचार की जरूरत भी अधिक महसूस होने लगी है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने जीएमसी में उपलब्ध बेड की क्षमता को 46 से बढ़ाकर 57 कर दिया है। जीएमसी कठुआ में वीरवार को 50 संक्रमितों का इलाज जारी है। जिनमें से 37 आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। फिलहाल आईसीयू में कोई भी मरीज उपचाराधीन नहीं है। उधर, बसोहली के कोविड अस्पताल में भी बेड की क्षमता बढ़ाकर 25 कर दी गई है जहां एक संक्रमित उपचाराधीन है। सीएचसी नगरी परोल में 30 बेड की क्षमता है जो फिलहाल खाली पड़ी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में और भी की जाएगी सख्ती
डीसी कठुआ राहुल यादव ने लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी के बढ़ चुके प्रसार को देखते हुए लोग घरों पर ही रहें और कोविड गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने बताया कि वीरवार को बड़ी संख्या में आए संक्रमितों को देखते हुए प्रशासन चार नए और बड़े कंटेनमेंट जोन बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से लागू हो रहे लॉकडाउन में और भी सख्ती की जाएगी जिसमें लोगों को सहयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें