फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर कसबा, देवल गांव बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदी चौक देवल और मुख्य बाजार बिलावर के पांच सौ मीटर के क्षेत्र को प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। शहीदी चौक देवल के क्षेत्र से 12 तो वहीं बिलावर मुख्य बाजार से सटे इलाके में 8 लोगों को संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाया। इस दौरान क्षेत्र को सील करने के साथ ही किसी भी तरह की आवाजाही न करने की हिदायतें जारी कर दी गई हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के साथ ही रैंडम सैंपलिंग के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा ने बताया कि बिलावर में 8 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं, वहीं देवल गांव में 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि तहसील कार्यालय बिलावर से लेकर बस स्टैंड बिलावर तक के इलाके को माइक्रो कंटोनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं शहीदी चौक देवल के आसपास के 500 मीटर इलाके को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है उन्होंने बताया कि इन इलाकों में किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई गई है वही स्वास्थ्य विभाग और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारी ने कहा कि बढ़ रहे मामलों को लेकर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं इन दोनों माइक्रो कंटेनमेंट जोन में कोविड-टेस्टिंग को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है और बेवजह घर से बाहर न निकलने का आवाहन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें