फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। जिनमें से 18 सामुदायिक संक्रमण के मामले हैं। जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 187 पहुंच गया है। यात्रा इतिहास के साथ 8 संक्रमित सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लखनपुर में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रोजाना आठ हजार से अधिक लोगों की जांच लखनपुर कॉरिडोर पर की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश के बाहर से ट्रक लेकर आ रहे चालकों की भी रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। बीते वर्ष से अबतक 3587 लोग जिले में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 3347 निगेटिव हो चुके हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 106 स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। मंगलवार को एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने भी कोविड टीकाकरण करवाया। सीएमओ कठुआ डॉ. अशोक चौधरी ने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीकाकरण के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें