फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में तीन सौ फीसदी तक मामलों में इजाफा दर्ज किया गया है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट हो गया है। बढ़ते मामलों और कई लोगों के पास होम आइसोलेशन की व्यवस्था न होने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सोमवार से एक कोविड केयर सेंटर एक्टिवेट करने जा रहा है। इसे खरोट में तैयार किया गया है। 70 से सौ लोगों को फिलहाल इस कोविड केयर सेंटर में रखने की व्यवस्था रहेगी, लेकिन जरूरत बढ़ने पर कोविड केयर सेंटर की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

27 मार्च को जहां जिले में कोरोना के 24 सक्रिय संक्रमित थे, वहीं बीते शनिवार तक एक सप्ताह में ही आंकड़ा 87 पहुंच गया है। जिले में कुछ पूर्व में संक्रमित पाए गए लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है लेकिन संक्रमण के मुकाबले निगेटिव होने की रफ्तार काफी धीमी है। शनिवार को जिले में 18 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें से चार यात्रा इतिहास के साथ है।
प्रदेश के बाहर से ट्रेन के जरिए लौट रहे दो लोग यात्रा इतिहास के संक्रमित पाए गए लोगों में शामिल हैं। गंभीर बात यह है कि कोरोना ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर के इलाकों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले लिया है। शनिवार को सामने आए मामलों में एक-एक बनी और तीन बसोहली के हट्ट माश्का से हैं। वहीं दस मामले शनिवार को कठुआ शहर से ही रिपोर्ट हुए हैं। इनमें शहर के वार्ड नंबर पांच, 17, 16 और 12 से दस मामले, जबकि हीरानगर से भी तीन संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संक्रमण में सबसे अधिक खतरा नए स्ट्रेन से है, जिसमें अधिकतर मामले लक्षणों के बिना हैं। लेकिन उनकी हालत जब भी बिगड़ती है, तो उन्हें चौबीस घंटे के भीतर अस्पताल तक लाने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में लोगों को इसे गंभीरता से लेना होगा और मास्क पहनने के साथ ही कोरोना से बचाव की एसओपी का पालन करना होगा।
जिले में कोविड केयर सेंटर को एक्टिवेट किया जा रहा है। प्रदेश का प्रवेशद्वार होने के चलते कई लोग ऐसे संक्रमित पाए जा रहे हैं, जो अन्य प्रदेशों से आ रहे यात्री हैं या फिर ऐसे लोग हैं, जिनके पास होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है। संक्रमित पाए जाने के बाद कई यात्री वापस लौटने की जगह यहीं आइसोलेट किए जाने की मांग रहे हैं, जिसे देखते हुए व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पहले कोविड केयर सेंटर में 70 से सौ लोगों के लिए सुविधा तैयार की जाएगी और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

-राहुल यादव, डीसी, कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें