फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सोमवार को आए पांच नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर/रामकोट। सोमवार को जिले से कोरोना के पांच नए मामले आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई है। उधर, सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले से निगेटिव हुए लोगों की संख्या जहां 27 हो गई है, वहीं अब 53 कोरोना संक्रमित सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 30 मई को हवाई यात्रा कर लौटी दो महिलाओं को जिले में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन्हें क्वारंटीन किए जाने की जगह घर भेज दिया गया है। उधर, एक और ऐसे मामले में रामकोट के थडा कल्वाल से सामने आया है, जहां चंडीगढ़ से 28 मई को लौटे बस चालक को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सैंपलिंग के बाद उसे भी घर भेज दिया गया था। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जहां इन्हें आइसोलेशन में शिफ्ट करवा दिया है, वहीं गूडा कल्यवाल को सील कर दिया गया है।
जिले से चौथा मामला कठुआ शहर से सामने आया है। शिवानगर निवासी संक्रमित 27 मई को लखनपुर पहुंचा था और क्वारंटीन किया गया था। उसे भी आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उधर, जीएमसी कठुआ से पांच लोगों को घर भेज दिया गया है। लगातार तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें घरों में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें