महानपुर। बनहोड गांव का एक युवक कोविड पॉजिटिव आने पर जिला अतिरिक्त जिला उपायुक्त बसहोली ने गांव के वार्ड नंबर 2 और 5 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके तहत न तो कोई गांव से बाहर जा सकता है और न ही कोई बिना अनुमति के अंदर आ सकता है। गांव में प्रशासन द्वारा 144 लगा दी गई है, जबकि इसे लेकर महानपुर तहसीलदार रमेश सिंह व अन्य अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से आग्रह किया कि वह घर के अंदर ही रहें। इससे पूर्व थाना प्रभारी बिलावर जोगिंदर सिंह चिब ने भी मौके पर पहुंचकर कोविड पॉजिटिव युवक से मिलने वालों लोगों की जानकारी ली।
अतिरिक्त जिला उपायुक्त बसहोली तिलकराज थापा ने कहा कि बनहोड के वार्ड नंबर 2 और 5 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके चलते कोई भी व्यक्ति गांव से बाहर नहीं जा सकता और न ही कोई बिना अनुमति के अंदर आ सकता है। उन्होंने बताया कि जहां पर 144 दफा लगा दी गई है। एडीसी ने बताया कि डाम्वारा नायब तहसीलदार प्रेमलाल को नोडल ऑफिसर बनाया गया है जो कि जरूरी सामान लेने के लिए पास देंगे। इसी तरह वीडियो को गांव में सैनिटाइज करवाने के लिए कहा गया है और निजी गाड़ियों के पास भी वो ही देंगे, जबकि बीएमओ बिलावर को डोर टू डोर सर्वे करने के लिए कहा गया है, ताकि पता चल सके कि कोविड पॉजिटिव युवक किन-किन लोगों से मिला था और उनके टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा सकें।
टीएसओ बिलावर को राशन की पूर्ति के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि एसडीपीओ बिलावर को उपरोक्त क्षेत्र सील करने की जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदार महानपुर ने कहा कि कोविड पॉजिटिव युवक के संबंध में 14 आने का पता चल पाया है, जबकि इन्हें होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि इन लोगों के टेस्ट सैंपल भी उप जिला बिलावर अस्पताल में लिए गए हैं।