कोविड टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन सोमवार को जीएमसी में 38 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। इनमें डिप्टी सीएमओ नीरज नागपाल सहित जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वासना शर्मा और अन्य डॉक्टरों और स्टाफ को भी कोविड से बचाव का टीका लगाया गया। प्रोटोकॉल के अनुसार सोमवार को भी सूची में सौ लोगों के नाम दर्ज किए गए थे, जिन्हें ऐप में पंजीकरण के बाद एसएमएस से जानकारी दी गई थी। अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों के पंजीकरण की जांच समेत अन्य प्रक्रियाओं को पूरा किया गए। शनिवार को टीकाकरण के पहले दिन सूची में शामिल सौ लोगों में से बीस ने टीका लगवाया था। सोमवार से बढ़ती संख्या को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक पंजीकृत लोग सामने आएंगे।