फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 98 फीसदी पहुंची रिकवरी दर

विज्ञापन
विज्ञापन
किठुआ। जिले में कोरोना से रिकवरी दर 98 फीसदी पहुंच गई है। कुछ सप्ताह पहले के मुकाबले हालात में काफी सुधार हुआ है। टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर जारी है और अब तक 45 से अधिक आयु के 81 फीसदी लोगों को कोरोना से बचाव की खुराक दी जा चुकी है। यह बातें उपायुक्त राहुल यादव ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेडिकल टीमें टीकाकरण के लिए दूर दराज इलाकों में पहुंच रही हैं, ताकि पात्र लोगों को समय से कोरोना से बचाव की डोज दी जा सके। कोरोना से बचाव के मंत्र में टीकाकरण एक सशक्त हथियार है, और 18 से अधिक आयु के लोगों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर खुराक अवश्य लेनी चाहिए।
राहुल यादव ने बताया कि जिले के हीरानगर मेडिकल ब्लॉक में सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। पंचायतों में शत-प्रतिशत टीकाकरण हासिल करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और नागरिक समाज के सदस्यों को जोड़ा गया है। खासकर बनी और बिलावर मेडिकल ब्लॉक में इनकी अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से कोविड के उचित व्यवहार को बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें