कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को सामुदायिक संक्रमण के तीन नए मामले जिले में सामने आए हैं। दो दिन पूर्व ही सामुदायिक संक्रमण के आठ मामले सामने आए थे। लगातार बढ़ रहे मामले कोरोना ग्राफ को भी तेजी से उछाल की ओर लेकर जा रहे हैं। सप्ताह भर के भीतर ही जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17 हो गया है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दिए गए सुझावों का बाजारों में भी लोग पालन करते नजर नहीं आ रहे। हाल ही में बाजारों के समय को भी बढ़ा दिया गया है। संवाद