चंदवां हायर सेकेंडरी स्कूल में रैपिड टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी। - विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करने के सरकारी आदेश के बाद धीरे धीरे स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, आदेशानुसार स्कूलों में 50 प्रतिशत हाजिरी तय की गई है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग स्कूल जाकर विद्यार्थियों के कोविड रैपिड टेस्ट कर रहा है। इसके तहत मंगलवार को छन्न अरोड़ियां हायर सेकेंडरी स्कूल में 103 और चंदवां में 85 विद्यार्थियों का रैपिड टेस्ट किया गया। स्कूलों में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। बीएमओ स्वामी शरण ने बताया कि स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाएं शुरू करने के आदेश के बाद से ही स्वास्थ्य टीमें अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों के रैपिड टेस्ट कर रही हैं। अभी तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया है। संवाद