फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट सक्ताचक में 35 लोगों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला शुक्रवार को सामने नहीं आया है। सक्ताचक में एक ही परिवार के चार और उनके एक रिश्तेदार के संक्रमित पाए जाने के बाद जहां क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लोगों को जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए सक्ताचक के 35 लोगों के सैंपल शुक्रवार को लिए हैं। विभाग की ओर से क्षेत्र में सैनिटाइजेशन को लेकर भी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ कठुआ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि राजकीय डिग्री कॉलेज की छात्रा और निजी स्कूल के दो छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद सैंपलिंग प्रक्रिया को इन दोनों जगह पर बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन दोनों जगह से सहपाठियों और स्टाफ के सैंपल लिए जाएंगे। बताया कि शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तीसरे चरण के अंतर्गत 1150 लोगों को कोरोना से बचाव की डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें