कठुआ। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित पाए गए सभी लोग बिना यात्रा इतिहास के हैं। ऐसे में साफ है कि यह सभी मामले सामुदायिक संक्रमण के हैं। उधर, जिले में पहले से संक्रमित पाए गए छह लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वर्तमान में 90 सक्रिय मामले हैं।
मंगलवार को अटल सेतु के रास्ते प्रदेश में दाखिल हो रहे सात लोगों को भी संक्रमित पाया गया है। इनमें से कुछ दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र से लौट रहे थे। इनमें दो शीतलनगर, दो द्रम्मण, एक खड्डी, एक सांदर और एक हिमाचल निवासी है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गया है।