कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई। शुक्रवार रात को जीएमसी कठुआ में भर्ती हीरानगर के गूडा मुंडेयां निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे 30 सितंबर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। हीरानगर के व्यक्ति की मौते के बाद जिले में संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 25 पहुंच गया है।
उधर, जिले में 19 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात है कि पूर्व में संक्रमित पाए गए 107 लोोगें की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जिले में अबतक पाए गए संक्रमितों का आंकड़ा जहां 2119 पहुंच गया है। वहीं इनमें से 1700 लोग निगेटिव हो चुके हैं। वर्तमान में 394 सक्रिय संक्रमित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएमसी कठुआ में 20 लोगों को कोरोना संक्रमण के बाद भर्ती किया गया है, जिनमें से 11 ऑक्सीजन स्पोर्ट और एक वेंटीलेटर पर है।