फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कड़े किए तेवर, नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पिछले 9 दिनों से जारी लॉकडाउन में अब तक नरम रुख अख्तियार करने वाली पुलिस ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। मंगलवार को पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती। इस दौरान कुछ लोगों के चालान भी काटे। वहीं, अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की भी जगह-जगह तैनाती हो गई है। ऐसे में अकारण बाहर निकलने वालों की खैर नहीं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शहर में खुली फल, सब्जी, दूध इत्यादि की दुकानों पर लोगों ने आवश्यक खरीदारी की। इस दौरान पुलिस ने शहर के मुखर्जी चौक और मुख्य बाजार में जगह-जगह भीड़ लगाने वाले लोगों को बलपूर्वक खदेड़ा। वही 10 बजने के बाद जैसे ही दुकानों के बंद होने का समय हुआ, पुलिस एक्शन में आ गई। इस दौरान पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक, मुखर्जी चौक, शहीदी चौक, डीसी ऑफिस के पास, कालीबाड़ी चौक, हटली मोड़, जराई चौक आदि स्थानों पर नाकेबंदी कर दी। नाके से गुजरने वाले लोगों से कड़ी पूछताछ की गई। इस दौरान जायज कारणों को जानने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया। जो लोग अकारण बाहर निकले थे, उन्हें घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
शहर के पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक पर लगाए गए नाके के दौरान थाना प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि लगातार लोगों से पुलिस अपील करती आ रही है कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन न करें। लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। इसके चलते सख्ती करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जाए। लिहाजा लोग जितना ज्यादा संभव हो सके घर में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें