लखनपुर पुलिस ने 11.72 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला बीते बुधवार का है। लखनपुर पुलिस टीम ने नाका चेकिंग के दौरान महरौली इलाके में संदिग्ध को घूमते हुए देखकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया। जिसे वह बेचने की फिराक में था। बरामद नशा को पुलिस ने जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बरकत अली पुत्र जुम्मा निवासी बनी के रूप में हुई है।