फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नए मंदिर का निर्माण, स्थापित हुए आपशंभू

Tue, 15 Jul 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बसोहली के पलाही में ​शिव मंदिर का​ निर्माण  पूरा होने पर अनुष्ठान करते भक्त। स्रोत : जागरूक पाठ
विज्ञापन
कठुआ। बसोहली की पलाही पंचायत के वार्ड 10 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित आपशंभू के नए मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ नए मंदिर में आपशंभू के साथ नंदी महाराज, पवनपुत्र हनुमान और शनिदेव की मूर्ति स्थापना की गई। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे। भक्तों के अनुसार गांव में विराजमान आपशंभु त्रिलोचन नाथ मंदिर में विराजमान महादेव का प्रतिरूप हैं जो पांडव काल से उनके गांव में मौजूद हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 90 के दशक में गांव के लोगों के सहयोग से प्राचीन शिव मंदिर को नया स्वरूप दिया गया था। आसपास वृक्षों की जड़ों से मंदिर को नुकसान हो गया था। इसके बाद अब नए मंदिर का निर्माण कर भगवान की स्थापना कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें