फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने निकाली रैली, शपथ की ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ और महानपुर में संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को संविधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।
मंगलवार को इस संबंध में राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की ओर से एक जागरूकता रैली सहित शैक्षिक व्याख्यान और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर की ओर से की गई जिसमें संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। आयोजन एनएसएस इकाइयों और राजनीति विज्ञान विभाग ने नेहरू युवा केंद्र कठुआ के सहयोग से किया गया। प्रो. मीर ने संविधान की स्थायी प्रासंगिकता और भारत के लोकतांत्रिक लोकाचार को आकार देने में इसकी भूमिका पर जोर दिया। कहा कि छात्रों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यश पॉल शर्मा ने संविधान के ऐतिहासिक विकास उसकी प्रमुख विशेषताओं के अलावा मूलभूत सिद्धांतों पर व्याख्यान दिया। एनएसएस अधिकारी डॉ. कुलबीर सिंह, प्रो. अरविंद कुमार और डॉ. प्रतिमा सांगरा मौजूद रहे। वहीं, राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में राजनीति विभागाध्यक्ष डॉ. योगराज ने संविधान के महत्व के साथ-साथ संविधान के निर्माण के इतिहास के बारे में भी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया। जबकि शिवानी पनोच ने वर्तमान विश्व में लोकतंत्र का महत्व विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं, डॉ. जोगबिंद्र सिंह सूदन ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय जैसे संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में 40 से अधिक छात्र और एनएसएस स्वयंसेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें