फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़ा-गाड़ी व साइकिल से केंद्र सरकार को दिखाया आईना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मढ़ीन के नेतृत्व में शुक्रवार को विशाल जनजागरण एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। घोड़ा-गाड़ी और साइकिल का इस्तेमाल कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।



कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करण बांद्राल और वरिष्ठ नेता राकेश चौधरी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने केंद्र की मोदी सरकार पर आम लोगों को महंगाई के बोझ तले दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
विज्ञापन


गुप्ता ने हाल ही में सामने आए नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को भी गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सरकार युवाओं के हितों की रक्षा करने में असफल रही है।
विज्ञापन




प्रदर्शन में शामिल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज डोगरा ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में महंगाई और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इस मौके पर जम्मू कश्मीर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रोमी शर्मा, हीरानगर ब्लॉक अध्यक्ष सोहन लाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें