फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विजय दिवस आयोजन से जुड़ी टीम को दी बधाई

Fri, 26 Dec 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जेएंडके एक्स सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन जंगलोड मोड़ की मासिक बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। कर्नल वी.पी. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक से पूर्व बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर विजय दिवस आयोजन से जुड़ी पूरी टीम को बधाई दी गई। पूर्व सैनिकों ने एसोसिएशन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों को सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने और नियमित मेडिकल चेकअप पर जोर दिया। बैठक में सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेम कुमार, सेवानिवृत्त कैप्टन सूरज सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार सुभाष चंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन महात्मा सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन पवन कुमार, सेवानिवृत्त कैप्टन ज्ञान सिंह और सेवानिवृत्त कैप्टन दर्शन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें