फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पहलगाम हमले की निंदा की

Sun, 04 May 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पहलगाम घटना में निहत्थे पर्यटकों की निर्मम हत्या की राष्ट्रीय जनता दल ने कड़ी निंदा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल डोगरा ने इस तरह के मामलों से निपटने के लिए जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में डोगरा ने कहा कि पहलगाम में जिस तराह से लोगों की धर्म के आधार पर निर्मम हत्या की गई है। उसे बर्दाश्त नही किया जा सकता है, क्योंकि अगर इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों को उनके कृत्य की सजा नही दी गई तो आने वाले दिनों में लोगों का विश्वास जम्मू कश्मीर की सुरक्षा से उठेगा। जो इसे भारत से तोड़ने के सपने देखते हैं।

वहीं उन्होंने हाल के दिनों में पत्रकारों पर होने वाले हमलों पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वह काफी गंभीर मामला है। उन्होंने ऐसे मामलों पर फौरी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें