फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को तय समय में पूरा करें: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने सोमवार को जिला सचिवालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में ग्रामीण विकास विभाग के तहत कैपेक्स बजट में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में निविदा प्रक्रिया, स्वीकृति और कार्यान्वयन में आ रही क्षेत्रीय स्तर की बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि जारी वित्तीय वर्ष में आरडीडी सेक्टर के तहत प्रस्तावित 1551 कार्यों में से 1430 को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 61 कार्य तकनीकी और प्रक्रियात्मक कारणों से लंबित हैं।
उपायुक्त ने संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निविदा प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर किया जाए ताकि कार्यों में देरी न हो। उन्होंने कहा कि केवल व्यावहारिक रूप से संभव कार्यों को ही लिया जाए ताकि धन का सर्वोत्तम उपयोग हो और परियोजनाएं समय पर पूरी हों। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के साथ परामर्श कर नामकरण संबंधी मुद्दों को भी शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए ताकि कार्यों में कोई प्रक्रियात्मक अड़चन न आए।
विज्ञापन

डीसी ने जमीनी स्तर पर निगरानी को मजबूत करने पर जोर देते हुए ब्लॉक विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्रीय कर्मचारियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें ताकि कार्यों का कुशलतापूर्वक क्रियान्वयन और गुणवत्ता नियंत्रण हो सके। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य समय सीमा के भीतर 100 प्रतिशत भौतिक और वित्तीय प्रगति हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा ताकि ग्रामीण जनता को अधिकतम विकास लाभ मिल सके।
बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ सुरिंदर मोहन, मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, सहायक आयुक्त विकास अखिल सडोत्रा, कार्यकारी अभियंता और आरडीडी सेक्टर के क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें