फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
रैली निकालकर बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
-अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, जागरूकता रैली सहित संगोष्ठी व चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान की दसवीं वर्षगांठ पर जिला स्तर का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय हाई स्कूल पारलीवंड में जिला स्तरीय संगोष्ठी सहित चित्रकला प्रतियोगिता के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से की गई। सरकारी मिडिल स्कूल-ए शहीदी चौक से शुरू हुई रैली को एडीडीसी सुरिंदर मोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से शहरवासियों को बेटी को पढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया। रैली समापन के बाद संगोष्ठी में 10 और चित्रकला प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीडीसी ने कहा कि वर्तमान में बेटियों अपनी प्रतिभा से विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी मामले में वे बेटों से कम नहीं हैं। अगर समाज में कहीं भी बेटियों को कम कर आंका जा रहा है, तो यह समाज की भूल है। लिहाजा, इस सोच को बदलने की जरूरत है। वहीं, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग के सहयोग के लिए सरहाना की। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के तहसील अधिकारी देशबंधू शर्मा, हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज के प्रधानाचार्य तारा चंद, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य मंगल सिंह, डाइट बसोहली प्रधानाचार्य सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें