फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में आयोजित सामान्य प्रोटोकॉल योग सत्र

Thu, 19 Jun 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। युवा सेवा एवं खेल विभाग 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की व्यापक तैयारी कर रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित इन सत्रों में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्रों और शिक्षकों ने योग का अभ्यास किया।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बताया गया कि इन सत्रों में छात्रों को योग के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया गया, जिनमें इसके वैज्ञानिक लाभ, शैक्षणिक प्रदर्शन सुधारने की भूमिका और इसे दैनिक स्कूल गतिविधियों में शामिल करने के तरीके शामिल थे। इस आयोजन ने छात्रों के स्वास्थ्य और समग्र विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।


योग ध्यान साधना शिविर में पहुंचे श्रद्धालु
बिलावर। सुकराला गांव के गुरु आश्रम में योग ध्यान साधना शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके तीसरे दिन बुधवार को कई इलाकों के साधकों ने शिविर में साधना की।
विज्ञापन

संत सुभाष शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कहानी सुनाई। इसके माध्यम से बताया कि एक कमरा था, जिसमें बहुत कुछ कबाड़ वस्तुएं पड़ी थीं। नौकर ने कमरे का सारा कबाड़ हटाकर कमरा साफ कर दिया। वह अपने मालिक को इसकी सूचना दी।
मलिक आध्यात्मिक विचारों का था, इसलिए नौकर की बात सुनकर और कमरा देखकर मुस्कुराया। वह बोला कि तूने सारा कबाड़ तो निकाल दिया और कमरा साफ भी कर दिया लेकिन यह खाली नहीं है क्योंकि कमरे में हवा अब भी मौजूद है।

कथावाचक ने कहा कि इसी प्रकार मन के अंदर के समस्त संकल्पों-विकल्पों-सांसारिक कृतियों को निकाल कर मन को निर्विषय करने के बाद भी आत्म तत्व तो रहेगा ही। इसी तत्व का चिंतन ही ध्यान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें