फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मैदानों में लू के थपेड़े, पहाड़ों पर राहत बनी बारिश

Thu, 29 May 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ के बनी क्षेत्र में सड़क पर अटका मलबा।
विज्ञापन
कठुआ/बनी। जिले में मौसम के कई रंग देखने के लिए मिल रहे हैं। मई के आखिरी सप्ताह में जहां कठुआ के मैदानी इलाकों में आसमान से अंगार बरसने का सिलसिला जारी है, वहीं पहाड़ों पर बारिश ने मौसम फिर सर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बनी क्षेत्र में भारी बारिश ने जहां तापमान भारी गिरावट लाई। वहीं कीचड़, दलदल और भूस्खलन के कारण कई सड़क संपर्क आंशिक रूप से प्रभावित हो गए।
तेज धूप के कारण बनी में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके बाद मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश ने गर्मी को दूर कर दिया।
10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सामान्य तौर पर गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो वहीं दूरदराज इलाकों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बारिश ने सामान्य जनजीवन को भी प्रभावित किया।
बनी में मंगलवार दोपहर से लगातार तेज बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से स्कूली बच्चे दुकानों के बाहर शरण लेते नजर आए, जबकि आम लोग इधर-उधर भागते हुए बारिश से बचने की कोशिश करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बारिश के कारण बनी से भंडार, रौल्का, ढग्गर वाली सड़क पर मिट्टी और मलबा गिरने से यातायात में भारी बाधा उत्पन्न हो गई। कुछ इलाकों में सड़कों पर इतना मलबा जमा हो गया कि वाहन चालकों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया है। कुछ स्थानों पर पानी भर जाने से सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। हालांकि गर्मी से जूझ रहे लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है।
बारिश ने मौसम को ठंडा कर सुखद एहसास दिलाया है। किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश खेतों में नमी बढ़ाएगी और फसलों की ग्रोथ में तेजी लाएगी। विशेषकर मौसमी सब्जियों और खरीफ की बुवाई के लिए यह बारिश अनुकूल मानी जा रही है
उधर, कठुआ के मैदानी इलाकों में लू के थपेड़ों ने जमकर परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों पर वीरानी थी। कई लोग लू से बचने के इंतजाम करते दिखाई दिए। कठुआ में तापमान अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, लेकिन लू के थपेड़ों से इसका एहसास 43 डिग्री के तापमान वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें