तीन लाख तक की आबादी वाले मध्यम शहरों की श्रेणी में 251वें पायदान पर
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के पहले जिले में कठुआ नगर परिषद स्वच्छता के सर्वेक्षण में प्रदेश स्तर पर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। उधर, 50 हजार से तीन लाख तक की आबादी वाले मध्यम शहरों की श्रेणी में कठुआ 251वें पायदान पर रहा है।
स्वच्छता के लिए हुए सर्वेक्षण में विभिन्न पैमानों पर शहरी निकाय की गतिविधियों और स्वच्छता को लेकर किए गए इंतजामों को आंका गया। इसकी के आधार पर वार्षिक रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से भले ही कठुआ शहर में जगह जगह कचरे के ढ़ेर लगे हों लेकिन सरकारी सर्वेक्षण में कठुआ प्रदेश की तीसरी स्वच्छ निकाय है। जम्मू नगर निगम और पहलगाम के बाद कठुआ ने अपनी जगह बनाई है। प्रदेश की 36 जम्मू संभाग की और 43 कश्मीर संभाग की नगर कमेटियों और नगर परिषद में कठुआ नगर परिषद दूसरे स्थान पर रही है।
डोर-टू डोर कलेक्शन की स्थिति : छह निकायों में डोर-टू -डोर कचरा एकत्रित करने का सपना अभी पूरा नहीं हो पाया है। सर्वेक्षण में कठुआ नगर परिषद में 37 तो परोल में 33%, बसोहली में 44, हीरानगर में 43, बिलावर में 79 और लखनपुर में 79% घरों से कचरा उठाया जा रहा है।
कोट
शहर में स्वच्छता को लेकर नियमित रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। कठुआ का प्रदेश में तीसरे स्थान पर आना दर्शाता है, न सिर्फ सरकारी अमला बल्कि लोग भी जागरूक हुए हैं। आने वाले वर्षों में परिणाम इससे भी बेहतर होंगे।
-अमित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी
............
स्थान शहर का नाम स्कोर
3 कठुआ नगर परिषद 7802
21 परोल 7066
31 बसोहली 6665
37 हीरानगर 6608
41 बिलावर 6460
56 लखनपुर 6027