फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेवा दो परियोजना में चलाया स्वच्छता अभियान

Tue, 20 May 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सेवा परियोजना में कार्यस्थल की सफाई करते कर्मी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ/बनी। एनएचपीसी के सेवा दो पावर स्टेशन में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान सभी कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल पर गलियारे, सीढ़ियां, डेस्क, कैबिन, कमरा, केबिनेट, अलमारी तथा कार्यालय परिसर की गहन सफाई की।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 16 मई से परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रुप महाप्रबंधक, परियोजना प्रमुख मदन लाल शर्मा ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे नियमित अंतराल पर अपने कार्यक्षेत्र की सफाई करते रहें। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पावर स्टेशन के सभी विभागों और अधिकारियों ने मिलकर स्वच्छता गतिविधियों की निगरानी की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वच्छता और सुव्यवस्था की संस्कृति को विकसित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें