फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मंझिरी पार्क में चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया जागरूक

Sun, 01 Jun 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। मंझिरी पार्क में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से एक विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में बनी ज़ोन के सभी शारीरिक शिक्षक, शारीरिक मास्टरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पार्क परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान कचरा उठाने, झाड़ू लगाने और पौधों की देखभाल के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर जिया लाल ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। इस तरह के अभियानों से हमें न केवल स्वच्छता का संदेश मिलता है, बल्कि समाज में एकजुटता और जागरूकता भी पैदा होती है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रण लिया कि वे स्वच्छता को आदत बनाएंगे और समाज में भी इसका प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें