रामकोट। उच्चापिंड के लोगों ने शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की जल शक्ति विभाग तीसरे और चौथे दिन पानी की सप्लाई कर रहा है। इससे वह परेशान हैं।
सरपंच पूरण चंद ने कहा कि गांव झंडू, तरपपड,भावनु के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उनके आसपास प्राकृतिक स्रोत भी सूख गए हैं। जल शक्ति विभाग टैंकरों से सप्लाई करे या इन गांवों में रोज सप्लाई बहाल करें। उच्चा पिंड के रहने वाले संजीव कुमार ने कहा कि पानी की किल्लत से वह लंबे समय से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ घरों में तो अभी तक पानी की पाइप भी नहीं डाली गई है। इससे उन्हें प्रतिदिन स्रोतों से ही पानी लाना पड़ता है। नायब सरपंच जगदेव सिंह ने कहा कि उच्चापिंड के लोगों को जल्द विभाग जल्द पानी उपलब्ध करवाए। नहीं तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। ज्ञानचंद ने कहा की पानी की किल्लत इतनी है कि उनको घरों के कामों के लिए तालाब या प्राकृतिक स्रोतों की तरफ रुख करना पड़ता है। लोगों ने राशन कार्ड को लेकर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि कई लोग हैं जिनके राशन कार्ड अभी ऑनलाइन नहीं बने हुए है। उन्हें पिछले 2 महीनों से राशन भी नहीं मिला है