फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसडीएम कार्यालय, स्कूल और मुंसिफ कोर्ट में की गई सफाई

सार

कस्बे में एसडीएम फुलेल सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हेतु सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय लोग और अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इससे लोगों में स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवा पर्व के तहत कस्बे में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसडीएम फुलेल सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत एसडीएम कार्यालय परिसर से हुई, जिसके बाद हायर सेकेंडरी स्कूल से होते हुए मुंसिफ कोर्ट तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसडीएम ने स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान सड़कों, गलियों, और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरे को हटाया गया। साथ ही पेड़-पौधों की देखभाल और जल निकायों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। एसडीएम ने कहा स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। सेवा पर्व हमें सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयासों का महत्व बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें