हीरानगर। मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक से 15 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत सरकारी प्राथमिक विद्यालय गोपाला चक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कारगिल बलिदानी नायक पवन कुमार की पत्नी रीता देवी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ मढ़ीन सोनाली कुमारी की देखरेख में किया गया। इस दौरान ''
एक पेड़ शहीद के नाम'' अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया।
इस मौके पर बलिदानी की पत्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए ''एक पेड़ शहीद के नाम'' और ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा कदम है, बल्कि मां और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। पूरे देश ने इस अभियान को अपनाया है।
इस मौके पर डॉ. शशि पाल सिंह, पूर्व नायब सरपंच अशोक कुमार, पूर्व पंच बलविंदर कुमार, शिक्षक चंद्रप्रभा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवी व गांव के अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।