फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नहर के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। संत निरंकारी मंडल कठुआ की ओर से शहर के बेड़िया पत्तन के पास नहर व उसके आसपास सफाई अभियान चलाया गया। अमृत प्रोजेक्ट के तहत चलाए जाने वाले अभियान में सैकड़ों निरंकारी संगत ने मग्गर खड्ड के पास से जमा कचरे को हटाया। इस मौके पर निरंकारी शाखा कठुआ के संयोजक बीआर निरंकारी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन पूरी मानवता को धर्म का ज्ञान देकर भवसागर से पार करवाने का प्रयास करता है। इसके साथ-साथ समय-समय पर कई तरह के सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। इसमें रक्तदान शिविरों का आयोजन, स्वच्छता अभियान और पौधरोपण में निरंकारी अनुयायी आगे आते हैं। कठुआ इकाई अब तक तीन हजार यूनिट रक्तदान कर चुकी है। आज माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार नहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसमें करीब 400 निरंकारी अनुयायी अपनी सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं के अनुसार 1533 से अधिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों को आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 11 लाख निरंकारी संगत अपना सहयोग देकर अमृत प्रोजेक्ट को सफल बनाने में योगदान दे रही है। इस मौके पर क्षेत्रीय संचालक सतपाल और यशपाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें