कठुआ। बिना अंडरपास का निर्माण कराए बुद्धि रेलवे क्रासिंग पर बने वैकल्पिक मार्ग को रेल प्रशासन ने बंद कर दिया। इसका पंचायत प्रतिनिधियों ने विरोध किया है। गांव के सरपंच ओम प्रकाश शर्मा ने अंडरपास का निर्माण होने तक वैकल्पिक मार्ग को खोलने की मांग की है।
इस संबंध में सरपंच ने बताया कि नेशलन हाईवे से उनके गांव को जाने वाले मार्ग पर अभी तक रेल प्रशासन ने अंडरपास या फिर ओवरब्रिज की सुविधा नहीं दी है। जिसके कारण लोगों को रेलवे क्रासिंग से होकर ही आवागमन करना पड़ता है। आमतौर पर लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल भी करते हैं। इसके साथ वहां रेलवे का नाला बनाया गया है। जिसे लोग इमरजेंसी में इस्तेमाल करते है। लेकिन पिछले दिनों रेलवे ने अपनी भूमि को कवर करने के लिए उक्त मार्ग भी बंद कर दिया। जिसका असर सबसे ज्यादा बीमार लोगों को पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल उन्होंने काम बंद करवा दिया है। आने वाले एक दो दिनों में वह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ जम्मू में रेलवे अधिकारियों ने मिलेंगे। ताकि जब तक कोई और व्यवस्था नहीं होती है, इस वैकल्पिक रास्ते को खुला रखा जाए।