बसोहली क्षेत्र के कई हिस्सों में खासकर बसोहली नगर में लो वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंखे, कूलर धीमी गति से चलते हैं। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों व बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया है।
लोगों ने कहा कि लो वोल्टेज के चलते गर्मी में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। दुकानदारों के फ्रिज भी बड़ी मुश्किल से चलते हैं। इससे सामान की बिक्री पर भी प्रभाव पड़ता है। कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतलें, जूस आदि फ्रिज में ठंडा न हो, तो खरीदार उसे खरीदने में आनाकानी करते हैं।
स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने बिजली विभाग व जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए। साथ ही उन इलाकों का विभाग के अधिकारी दौरा करें, जहां परेशानी बनी हुई है। लो वोल्टेज की समस्या पर विशाल कनोत्रा, सुनील कनोत्रा, ऋषि कपूर, दीपक कपूर, अंकित कुमार, चमेल सिंह आदि ने रोष जताया है। संवाद