फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलने से लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल की सड़कों पर करीब 40 दिनों बाद यात्री वाहनों के चलने से लोगों को राहत मिली है। इससे पहले तक लोगों को गंतव्य की ओर जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन

यात्री शिवानंद ने बताया कि जम्मू जाने के लिए निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता था। यात्रियों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली है।
उधर मंडल के सभी लिंक मार्गों पर वीरवार को यात्री वाहनों के चलने से यात्रियों को राहत मिली। दूरदराज क्षेत्र के एक यात्री ने बताया कि बिलावर पहुंचने के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ता था, जिसमें बहुत समय बर्बाद होता था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों के चलने से अब समय की बचत भी होगी और उपमंडल मुख्यालय पहुंचने के लिए पैदल रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा। हालांकि वाहनों में कम संख्या में यात्री दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें