फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना हजारों लोगों का पेट भर रही है शिवाय रसोई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल के चलते कोई भूखा न रहे इस उद्देश्य से हाईवे किनारे हीरानगर मोड़ के नजदीक शिवाय रसोई के नाम से शुरू किया गया लंगर पिछले 23 दिनों से यहां से गुजरने वाले लोगों को खाना दे रहा है। डीडीसी के सदस्य अभिनंदन शर्मा ने शिवाय रसोई की शुरुआत की। इसे चलाने में आसपास के इलाकों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। दिन में हजारों लोगों को यहां पैक खाना दिया जाता है।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने कहा इस दौर में हमसे जो हो सके वह आम लोगों के लिए करना चाहिए। यही सोच के साथ हमने शिवाय रसोई की शुरुआत की। 30 दिनों तक हर जरूरतमंद को इस रसोई से खाना मिलता रहेगा। 23 दिन हो चुके हैं अब तक हजारों लोग यहां से खाना खा चुके हैं। उन्होंने बताया हाईवे पर चलने वाले ट्रक चालक, आसपास की झुग्गियों में रहने वाले मजदूर इस रसोई का खाना खा रहे हैं।
इसके अलावा अगर हमें कोई संपर्क करे तो उन्हें घर पर भी खाना भेज रहे हैं। उन्होंने कहा हमें ऐसे हालातों में पार्टी वाद से ऊपर उठकर जन सेवा करनी चाहिए। हमें खुशी है कि एक छोटे से प्रयास से हम किसी भूखे को खाना खिलाने का पुण्य कमा पाएं हैं। इस रसोई की पूरी टीम कोरोना योद्धाओं की तरह काम कर रही है। इनके कार्य की जितनी सराहना की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें