समाजसेवी अरुण शर्मा कोरोना की दूसरी लहर में भी लोगों की मदद करने में जुट गए हैं। रियासी जिले के अघार जित्तो और सलालकोट गांव के दो परिवारों तक उन्होंने पांच और दस हजार की आर्थिक सहायता पहुंचाई है।
किडनी खराब होने से तीन साल पहले पिता और 21 दिन पहले मां को खोने वाले रियासी जिले के सलालकोट गांव के बच्चों के लिए बैंक खाते में उन्होंने दस हजार रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की है। वहीं भरोसा दिलाया है कि प्रतिबंध खत्म होने के बाद बच्चों की और मदद की जाएगी।
अघार जित्तो गांव की महिला गुड्डी देवी को भी पांच हजार की आर्थिक मदद की है। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से जाकर इन परिवारों की यथासंभव सहायता करने का प्रयास करेंगे। संवाद