भाजपा नेता प्रोफेसर चमन लाल के निधन पर बसोहली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया, पूर्व विधायक जगदीश सपोलिया ने कहा कि नगर कमेटी कार्यालय के साथ जो पानी की टंकी बनाई गई है, वह स्वर्गीय चमन लाल गुप्ता की ही देन है। उन्होंने अपने कार्यकाल में इस कुएं की मरम्मत व टंकी का कार्य करवाया था। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश फंदा, चंद्र मोहन शर्मा पार्षद राजेंद्र वाली और अन्य उपस्थित रहे। संवाद